24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः PM मोदी ने यूपी के पूर्व मंत्री कल्याण सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

नयी दिल्ली , 05 जनवरी ( वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि उनके राज्य में परिवर्तन की दिशा में किये गये कल्याण कार्य प्रशंसनीय हैं। श्री सिंह आज 89 वर्ष के हो गये। उनका जन्म 05 जनवरी 1932 को अतरौली में हुआ था। श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “ श्री कल्याण सिंह से फोन पर बात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उनका जीवन जनसेवा और गरीबों को सशक्त बनाने के लिये समर्पित रहा है। कल्याण सिंह जी उत्तर प्रदेश के परिवर्तन की दिशा में किए गए अथक प्रयासों के लिए प्रशंसा के पात्र हैं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करता हूं।” श्री सिंह उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता हैं। वह राज्य के दो मर्तबा मुख्यमंत्री के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles