24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इंग्लैंड, स्कॉटलैंड में नया लॉकडाउन

लंदन 05 जनवरी (वार्ता) ब्रिटेन और स्कॉटलैंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर नया लॉकडाउन लागू किया गया है। ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को नये लॉकडाउन की घोषणा की है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार नये लॉकडाउन के फरवरी मध्य तक प्रभावी रहने की संभावना है। नये नियमों में कहा गया है कि इंग्लैंड में लॉकडाउन के दौरान प्रत्येक नागरिक को घर पर ही रहना चाहिए , हालांकि अनुमति प्राप्त मामलों में छूट दी गयी है। इसके साथ ही सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे और वैकल्पिक तौर पर मंगलवार से संपर्क कक्षाएं शुरू हो जायेंगी। श्री जाॅनसन ने कहा है कि अगले महीने के मध्य से वैक्सीन की पहली खुराक देने का काम शुरू कर दिया जायेगा। पहले चरण में 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक, अग्रिम मोर्चे पर तैनात मेडिकल कर्मी एवं समाजसेवी तथा उपचाराधीन मरीजों का टीकाकरण किया जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles