17.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः हिंसा के बाद भाजपा ने की धरने को खत्म करने की मांग

दिल्ली, 27 जनवरी (बु.)। भाजपा ने ट्रैक्टर परेड के नाम पर उत्पात मचाने का विरोध किया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का कहना है कि राजधानी में हुई हिंसा से यह साबित होता है कि प्रदर्शनकारियों पर किसान नेताओं का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पूरा आंदोलन कुछ राजनीतिक दलों द्वारा प्रयोजित है। उनके कार्यकर्ता माहौल खराब करने में लगे हुए थे और मंगलवार को उन्होंने परेड के नाम पर हिंसा की। अब यह आंदोलन किसान नेताओं के हाथ से बाहर है। यदि प्रदर्शनकारियों पर उनका नियंत्रण होता तो राजधानी में इस तरह से हिंसा नहीं होती। अब उन्हें दिल्ली की सीमाओं से आंदोलन खत्म कर देना चाहिए। इस आंदोलन से न सिर्फ दिल्ली बल्कि एनसीआर के अन्य शहरों के लोग भी परेशान हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी राजधानी में हुई हिंसा की निंदा की है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर उपद्रव मचाने वाले, ट्रैक्टर से पुलिस को कुचलने वाले ओर तिरंगे का अपमान करने वाले किसान नहीं हो सकते हैं। किसान नेताओं को विचार करना चाहिए कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है। पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि लालकिले पर केसरिया व किसान संगठन का झंडा फहराना देशवासियों का अपमान है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles