18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः हंसी-मजाक के दौरान 2 दोस्त गवां बैठे अपनी जान

दिल्ली, 24 जनवरी (बु.)। सावधानी हटी दुर्घटना घटी यह लाइने अक्सर सुनने व पढ़ने को मिलती हैं। लेकिन इसपर अमल बहुत कम लोग कर पाते हैं। गीता कॉलोनी में शनिवार को दो दोस्त मजाक-मजाक में दुनिया को अलविदा कह गए। फैक्ट्री की छत पर दोनों एक दूसरे को गुदगुदी करके मजाक कर रहे थे, छत की चारदीवारी नहीं थी। दोनों मजाक में इतने मग्न हुए कि छत से सीधे गली में जाकर गिरे। मृतकों की पहचान शफीक व शकील के रूप में हुई है। दोनों शादीशुदा थे।पुलिस के अनुसार, शफीक परिवार के साथ जाफराबाद इलाके में रहते थे। बताया जा रहा है की दोनों मुकेश दुआ नाम के शख्स के यहां नौकरी करते थे। मुकेश की झील खुरंजा में तीन मंजिला गारमेंट्स की फैक्ट्री है। शनिवार को दोनों काम पर गए थे, दोपहर में लंच करने के लिए फैक्ट्री की छत पर चले गए। ताकि खाने के साथ धूप का आनंद ले सकें। दोनों ने साथ में खाना खाया और उसके बाद दोनों एक दूसरे से हंसी मजाक करने लगे। छत पर सिर्फ सीढियों के लिए दरवाजा लगा हुआ है, छत की चारदीवारी नहीं है। दोनों मजाक करते हुए छज्जे के पास आ गए और अनियंत्रित होकर एक साथ दोनों गली में जा गिरे।दोनों के गिरते ही फैक्ट्री के साथ इलाके में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles