दिल्ली, 15 जनवरी (बु.)। देश भर में कल यानी शनिवार से कोरोना वायरस के टीके लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को देश में कोरोना वायरस के टीकाकरण के अभियान की शुरुआत करेंगे। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकों की डोज भेज दी गई हैं. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड वैक्सीन और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। ये विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा। इस कार्यक्रम से सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 3006 स्थान डिजिटल माध्यम से जुड़ेंगे और हर केंद्र पर 100 लोगों का टीकाकरण होगा। कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार ने गाइडलाइंस भी जारी की हैं।



