15 जनवरी (बु.)। इंडोनेशिया में शुक्रवार यानी आज सुबह 2:18 पर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके चलते 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। न्यूज़ एजेंसी के अनुसार यहां आए भूकंप के तेज झटकों की वजह से अस्पताल में मरीज और स्टाफ फंसा हुआ है। जिनको निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि बचाव दल ने अस्पताल के मलबे के नीचे फंसे मरीजों और कर्मचारियों को बचाया। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र सुलावेसी आइसलैंड रहा।



