28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः बैंक ऑफ बड़ौदा का ‘एक फॉरएवर रिश्ता’ अभियान

नयी दिल्ली 01 जनवरी (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक- बैंक ऑफ बड़ौदा ने नए साल पर अपने ग्राहकों को उम्मीदों और सकारात्मक संकेतों से भरा संदेश देते हुए नववर्ष पर ‘एक फाॅरएवर रिश्ता’अभियान लाॅन्च किया है। बैंक ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उसके ब्रांड दर्शन में अपने ग्राहकों की सुविधा सर्वोपरि है और यह नया अभियान इसी फिलाॅस्फी को आगे बढ़ाता है। इस अभियान के माध्यम से बैंक अपने ग्राहकों को आशावाद का संदेश देना चाहता है। यह अभियान देशभर में 10 अलग-अलग भाषाओं में जारी किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य भावी ग्राहकों के बीच उत्पाद जागरूकता के साथ ब्रांड जागरूकता पैदा करना है। बैंक यह बताना चाहता है कि वह हमेशा ग्राहकों के साथ है और अपने विस्तृत प्रोडक्ट रेंज और सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के ऑफरों के साथ ग्राहकों के सपनों को साकार करने में उनका समर्थन करना चाहता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles