28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

चंढीगढ़ः सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों के बीच रहीं सैलजा

चंडीगढ़, 01 जनवरी (वार्ता) हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने नववर्ष की शुरुआत सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के बीच रात बिताकर की। इस दौरान कुमारी सैलजा ने किसानों से बातचीत की और लंगर सेवा में भी अपना सहयोग दिया। उन्होंने किसानों के नाम एक पत्र भी लिखा। कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को अपना हठ छोड़कर, तीनों काले कानूनों को तुरंत प्रभाव से निरस्त करना चाहिए। इसके साथ ही सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून बनाए और यह भी सुनिश्चित करे कि शत प्रतिशत फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही बिके। उन्होंने कहा कि पराली से संबंधित पर्यावरण अध्यादेश और बिजली विधेयक पर जो सरकार ने किसान नेताओं से वादा किया है, उसे तुरंत प्रभाव से पूरा किया जाए। उन्होंने सरकार से मांग की कि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को उचित मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी दी जाए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वह सभी किसान भाइयों और उनके परिवारों को नववर्ष की शुभकामनाएं देती हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles