21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः कोविशील्ड का निर्माण करने वाले सीरम संस्थान ने वैक्सीन की कीमत का किया खुलासा

दिल्ली, 12 जनवरी (बु.)। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की कोरोना वायरस वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण करने वाली महाराष्ट्र के पुणे स्थित सीरम संस्थान ने वैक्सीन की कीमत का खुलासा कर दिया है। संस्थान ने सोमवार को बताया कि कोविशील्ड की कीमत 200 प्रति खुराक होगी। सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके की 1.1 करोड़ खुराक खरीदने का आर्डर भी दे दिया है। ऐसे में साफ है कि प्रत्येक टीके पर जीएसटी समेत 210 रुपये की लागत आएगी।बताया जा रहा कि सीरम के कोविशील्ड टीके की 1.1 करोड़  खुराक खरीदने का ऑर्डर दिया गया है जबकि अप्रैल में कंपनी से 4.5 करोड़ टीके की दूसरी खेप मंगाई जाएगी। इसके लिए कुल 1176 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। टीके का वितरण मंगलवार से शुरू हो जाने की संभावना है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles