हरियाणा, 9 दिसंबर(बु.)। इस समय पूरा देश वैश्विक महामारी से जंग लड़ रहा है। जिसके चलते देश में कभी कोरोना के मरीजों में कभी कमी देखने को मिलती है तो कभी कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होता है। जिसके चलते कोरोना का खतरा अभी-भी देश पर लगातार मंड़रा रहा है। वहीं हरियाणा के जनपद पानीपत में कोरोना पाजिटिव 28 लोग स्वस्थ हुए, जबकि 47 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि सेक्टर-6, सेक्टर-12, रिफाइनरी टाउनशिप, एल्डिको, गांधी कालोनी समालखा, उझा, करहंस, ददलाना, सिवाह, उग्राखेड़ी, बलजीत नगर, साई बस्ती और राजीव कालोनी में कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इसी तरह से रानी मुहल्ला, आठ मरला, डिकाडला,दीवाना, सौंधापुर, कुलदीप नगर, वीवर्स कालोनी, एनएफएल टाउनशिप, परढ़ाना, शांति कालोनी, मांडी,सौदापुर, माडल टाउन, जौंधन कलां, गंगापुरी रोड, सेक्टर-25, आजाद नगर, तहसील कैंप और खोतपुरा में संक्रमित है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 1049 सैंपल लिए गए हैं। 9847 पाजिटिव केसों में से 514 एक्टिव हैं। 11 केस अनट्रेस हैं। अभी तक 132 मौत हो चुकी हैं



