शामली, 24 दिसंबर (बु.)। प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी हर्ष फायरिंग के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हर्ष फायरिंग के चलते कोई ना कोई हादसा होता रहता है। कभी-कभी तो लोगों की जान तक चली जाती है मगर फिर भी लोगों पर इसका कोई असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसा ही एक मामला जनपद मुजफ्फरनगर से सामने आया है। जहां घोड़ी पर बैठकर जोश में अवैध असलहा से लगातार गोलियां चलाने वाला दूल्हा गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दे कि 2 दिन पहले शादी के जोश में घोड़ी पर बैठकर बाबरी के दूल्हे ने अवैध असलहा से गोलियां चलाई थी उस समय शादी के जोश में शायद दूल्हे को यह अहसास नहीं था कि कोई उसकी वीडियो भी बना रहा है और उसकी वीडियो वायरल हो सकती है। घोड़ी पर गोली चलाते हुए किसी ने दूल्हे को कैमरे में कैद कर लिया और उस वीडियो को वायरल कर दी। वीडियो वायरल होती देखी गई जिसके बाद शामली एसएसपी ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए दूल्हे की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए और एसपी के आदेशों के बाद दूल्हे को सलाखों के पीछे भेज दिया गया।



