24.9 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

लखनऊ: यूपी में विधान परिषद चुनाव में मतदान की रफ्तार कम 

लखनऊ, 01 दिसम्बर (बु.)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह आठ से शुरू हो गए हैं। मतदान शाम पांच बजे तक होगा। शुरुआती दौर में मतदान की गति काफी धीमी रही। चुनाव में शुरुआती दो घंटे में मात्र छह फीसद ही वोट पड़े हैं। खंड स्नातक की पांच व खंड शिक्षक की छह सीटों के लिए कुल 199 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव छोड़कर यूपी के 72 जिलों में मतदान हो रहा है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है।

जानकारी के अनुसार लखनऊ में शिक्षक स्नातक एमएलसी सीट के लिए मतदान मंगलवार सुबह 8:00 बजे शुरू हो गया। सुबह मतदान की रफ्तार काफी धीमी नजर आई। अधिकांश मतदान केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी और मतदान कर्मियों को छोड़कर इक्का-दुक्का वोटर ही नजर आए। माना जा रहा है कि जैसे से दिन चलेगा मतदान की गति बढ़ेगी। राजधानी में शिक्षक और स्नातक सीट के लिए करीब 34 मतदान केंद्रों पर चुनाव हो रहा है। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक प्रकाश के मुताबिक सभी मतदान केंद्रों पर फिलहाल सुचारु रूप से वोटिंग हो रही है। स्नातक सीट पर सबसे अधिक प्रत्याशी हैं स्नातक के लिए कुल 24 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि शिक्षक सीट के लिए केवल 11 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। राजधानी में स्नातक वोटरों का आंकड़ा करीब 96000 के करीब हैं।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles