24.9 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

कानपुर: ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए अब और आसान होगी एक्सप्रेस ट्रेनों की यात्रा 

कानपुर, 01 दिसम्बर (बु.)। ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए एक रहत भरी खबर सामने आ रही है। दरअसल भाऊपुर से खुर्जा तक बुधवार से मालगाड़ियां अब पूरी रफ्तार से अपने नए ट्रैक पर दौड़ने लगेंगी। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का रेल ट्रैक मालगाड़ियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। कॉरिडोर से मालगाड़ियों को जहां अपना ट्रैक मिलेगा, वहीं पहले से चल रहे ट्रैक पर लोड कम होने से यात्री ट्रेनों की राह आसान होगी।डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत भाऊपुर से खुर्जा तक करीब 400 किमी लंबे ट्रैक पर तीन स्तर पर काम शुरू किया गया था। पहला भाऊपुर से भदान तक, दूसरा भदान से आगरा व तीसरा आगरा से खुर्जा तक। बीते दिनों भाऊपुर से भदान तक ट्रैक की फिनिशिंग का काम चल रहा था जो अब पूरा हो चुका है। अब खुर्जा से भाऊपुर के बीच चल रहीं मालगाड़ियां डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रैक पर स्थानांतरित कर दी जाएंगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि 400 किमी के इस रूट पर यात्री ट्रेनों को आसानी से गुजारा जा सकेगा, कॉरिडोर के ट्रैक पर मालगाड़ी 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलायी जा सकेगी।

यात्री ट्रेनों की वजह से अभी मालगाड़ियों को इतनी दूरी तय करने में कई बार पूरा दिन लग जाता है। दरअसल, यात्री ट्रेनों को पास देने के लिए मालगाड़ी को लूप लाइन में खड़ा होना पड़ता है। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अधिकारियों के मुताबिक इस नए ट्रैक पर 1400 से ज्यादा बार मालगाड़ी परीक्षक के तौर पर चलायी जा चुकी है। सब कुछ ठीक रहा तो बुधवार से इस ट्रैक को खोल दिया जाएगा।

वहीं पहले से मौजूद ट्रैक पर सामान्य दिनों में करीब 170 से 200 मालगाड़ियां जबकि 375 यात्री ट्रेनें दौड़ रही थीं। कोरोना काल में मालगाड़ियों की संख्या उतनी ही है, लेकिन यात्री ट्रेनों की संख्या अब 120 है। मालगाड़ियां स्थानांतरित होने से ट्रैक यात्री ट्रेनों के लिए रह जाएगा।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles