18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः सोशल मीडिया पर छाई पांच साल की ये बच्‍ची, पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ, 13 दिसंबर,(बु.)। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ निवासी एक पांच साल की बच्‍ची का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब छाया हुआ है। इस वीडियो को बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपने टि्वटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट किया है। वीडियो को फेसबुक पर 32 हजार, इंस्टाग्राम पर 71 हजार और ट्विटर पर 13 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। दरअसल, जयपुरिया स्कूल, बंसल कैंपस में यूकेजी की छात्रा अक्षरा शुक्ला ने वीडियो में अभिनेता अनुपम खेर की हाल ही में रिलीज हुई किताब ‘योर बेस्ट डे इज टुडे’ का रिव्यू किया है। वह वीडियो में बता रही हैं कि अनुपम खेर ने किताब में लिखा है कि कोरोना काल में बच्चों ने पढ़ाई नहीं छोड़ी और वह ऑनलाइन क्लास करते रहे। आज का दिन ही हमेशा बेस्ट होता है। बच्चों को बहुत सारे अच्छे काम जैसे कि मम्मी-पापा की हेल्प, पेड़ लगाना, पानी बचाना, ट्रैफिक रूल्स का पालन यह सब रोज करना चाहिए। सब कुछ ये सोच कर करें कि  आज हम जो कुछ कर रहे हैं, वह बेस्ट है। अक्षरा यह भी कह रही हैं कि जिस तरह से अनुपम खेर, उनके भाई राजू खेर और उनकी मां दुलारी खेर ने कोरोना को हराया है, उसी तरह हम बच्चे भी अपने हाथों को सैनिटाइज कर, मास्क पहनकर कोरोना को हरा रहे हैं। जिसके बाद अनुपम खेर ने भी अक्षरा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि धन्यवाद अक्षरा, आपका संदेश दिल को छू लेने वाला है। पोस्ट पर तमाम लोग कमेंट करते हुए इसे बहुत ईमानदारी भरा रिव्यू कह रहे हैं। अक्षरा शुक्ला लखनऊ शहर के जाने माने कवि और व्यंग्यकार पंकज प्रसून की बेटी हैं। अक्षरा का यूट्यूब पर अपना एक चैनल भी है। जिस पर वह कोरोना काल के दौरान रूमाल से मास्क बनाना, हाथ सैनिटाइज करने जैसे वीडियो अपलोड कर चुकी हैं।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles