गोरखपुर, 13 दिसंबर,(बु.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 42 हजार 990 मुकदमे निस्तारित किए गए। लोक अदालत में निस्तारण के लिए 55 हजार 10 मामले सूचीबद्ध किए गए थे। निस्तारित किए मुकदमों में छह हजार 698 आपराधिक मामले भी शामिल हैं। अलग-अलग वजहों से लंबे समय से अलग रहे 13 दंपतियों ने पारिवारिक अदलातों की पहल पर आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने का फैसला किया। अदालत परिसर से ही उन्हें विदा किया गया। लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने किया। जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव राहुल कुमार सिंह ने बताया कि जनपद न्यायाधीश ने नौ वादों का निस्तारण किया। पारिवारक न्यायालयों ने 61 पारिवारिक वादों का निस्तारित किए। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी व्रिजेंद्र ङ्क्षसह ने 74 वादों को निस्तारित कर पीडि़तों को दो करोड़ 15 लाख 48 हजार रुपए प्रतिकर देने का आदेश दिया। वाणिज्यिक न्यायालय के पीठासीन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने 12 वाद निस्तारित किए। राजस्व से संबंधित कुल 32 हजार 561 वादों का निस्तारण किया गया।



