26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः पीएम के बाद अब सीएम योगी पहुंचे गुरूद्वारे, गुरूओं को किया नमन

लखनऊ, 16 दिसंबर (बु.)। सर्वधर्म सम्भाव को वरीयता देने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार ने नई पहल की है। योगी आदित्यनाथ सरकार 27 दिसंबर यानी आज साहिबजादा दिवस मना रही है। साहिबजादा दिवस सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह के चार पुत्रों तथा माता के बलिदान को याद करने के लिए मनाया जा रहा है। साहिबजादा दिवस के उपलक्ष्य में 5 कालिदास मार्ग स्‍थित सरकारी आवास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरबानी कीर्तन में भाग लिया। जिसमें मुख्यमंत्री के साथ ही उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और सिख पंथी शामिल हुए। प्रस्तावित गुरुवाणी कीर्तन में मुख्यमंत्री सहित सरकार के अन्य मंत्री और गणमान्यजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि गुरुबाणी कीर्तन हम सबको देश और धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास कराने की एक नई प्रेरणा देता है। हम सबको एक बात का हमेशा स्मरण रखना होगा कि इतिहास को विस्मृत कर के कोई भी व्यक्ति, जाति या कौम कभी आगे नहीं बढ़ सकती है। आज एक नया इतिहास यहां पर बन रहा है। हम सब गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चारों पुत्रों और माता गुजरी जी की शहादत के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles