26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः कांग्रेस के स्थापना दिवस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर हमला

लखनऊ, 28 दिसंबर, (बु.)। देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस के दिग्गज राहुल गांधी के साथ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हमला बोला है। इसके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस को किसी भी मिशन के प्रति अगंभीर पार्टी बताया है। केशव प्रसाद मौर्य ने पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की राजनीति के प्रति जैसी गंभीरता होनी चाहिए वैसी नहीं है। उनको राजनीति में बेहद गंभीर होना होगा। वह केवल तो प्रधानमंत्री जी के विरोध में अपशब्दों का प्रयोग कर सकते हैं, जो कि वह लगातार करते ही हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर राहुल गांधी कहीं भी नहीं दिख रहे हैं। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ही उनका गायब रहना ही की राजनीति के प्रति गंभीरता को दिखा रहा है। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर दिग्गज राहुल गांधी के अनुपस्थित रहने पर सवाल उठना तो लाजिमी है। केशव प्रसाद मौर्य इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को भी आड़े हाथ लिया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा जी से मैं कहूंगा कि अगर वह किसानों की इतनी हमदर्द हैं तो सबसे पहले उनको अपने पति से कहना चाहिए कि किसानों की जो जमीन उन्होंने ली है उसे वापस कर दें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles