26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुरादाबादः सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगी कोरोना वैक्सीन, पढ़िए पूरी खबर

मुरादाबाद, 28 दिसंबर (बु.)। कोरोना वैक्सीन को सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में रखा जाएगा। मुरादाबाद के प्रतिरक्षण अधिकारी कार्यालय में वैक्सीन रखने की व्यवस्था की गई है। कंट्रोल रूम सीएमओ आफिस में बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने प्रथम चरण में मुरादाबाद को चार हजार कोरोना वैक्सीन आवंटित की जाएंगी। हालांकि वैक्सीन कब तक मुरादाबाद आएगी इसकी तारीख की घोषणा नहीं हुई है। मुरादाबाद में वैक्सीन रखने की तैयारी चल रही हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कार्यालय वैक्सीन रखने की एक कमरा आरक्षित किया गया। यहां चार फ्लाइंड रेफ्रिजरेटर रखे जा चुके हैं। लखनऊ की तकनीकी टीम पहुंचकर रेफ्रिजरेटर को चालू करेगी। शासन का मानना है कि कोरोना का वैक्सीन पहुंचते ही हर कोई पहले लगवाने का प्रयास करेगा। जिससे वैक्सीन गायब होने की समस्या हो सकती है। पुलिस की निगरानी में डिपो से वैक्सीन मुरादाबाद तक लाई जाएगी। वैक्सीन के रखने वाले स्थान से वैक्सीन की हेराफेरी की जा सकती है। प्रदेश सरकार इस पर 24 घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने के आदेश द‍िए हैं। वैक्सीन रखे जाने वाले स्थान के अलावा बाहर के गैलरी व परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसका कंट्रोल रूम सीएमओ आफिस में बनाया जाएगा। इसके द्वारा अधिकारी लगातार वैक्सीन पर निगरानी रख सकेंगे। वैक्सीन कम होने पर सीसीटीवी फुटेज से वैक्सीन गायब करने वालों को पकड़ा जा सकेगा। जहां वैक्सीन रखा जाएगा, वहां टेलीफोन कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। जिले के किसी स्वास्थ्य अधिकारी को वैक्सीन को लेकर कोई समस्या होती है तो फोन कर सूचना देंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles