लखनऊ, 05 दिसम्बर (बु.)। इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। पूरे देश में कोरोना से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। जिसके चलते वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने के साथ ही प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लोगों की सुरक्षा तथा बचाव के भी बड़े इंतजाम कर रखे हैं। कोरोना टेस्ट को लेकर लगातार कीर्तिमान बना रहा उत्तर प्रदेश दो करोड़ लोगों के टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

वहीं देश में सर्वाधिक कोरोना टेस्ट कराने के मामले में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर आ गया है। उत्तर प्रदेश में अब तक दो करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट हो गया है। कोरोना टेस्ट मामले में उत्तर प्रदेश ने रिकॉर्ड बना लिया है। प्रदेश सरकार ने इसके साथ ही लोगों के घर के नजदीक ही कोविड टेस्ट सेंटर की स्थापना भी कर दी है। जहां पर बस एक ही क्लिक पर इसको लेकर काफी जानकारी मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरा कोविड केंद्र एप लांच किया है। इसकी मदद से कोई भी अपने घर के पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित कोविड टेस्टिंग सेंटर के बारे में हर प्रकार की जानकारी हासिल कर सकेगा।




