17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

राजनाथ ने की हैदराबाद में कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड की समीक्षा

हैदराबाद, 19 दिसंबर (वार्ता) भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को हैदराबाद के डुंडीगल में एयरफोर्स एकेडमी में कम्बाइन्ड ग्रेजुएशन परेड की समीक्षा की। यह परेड भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की विभिन्न शाखाओं के फ्लाइट कैडेटों के प्री-कमीशनिंग प्रशिक्षण के सफल समापन के उपलक्ष में किया गया था। उन्होंने समारोह के दौरान स्नातक प्रशिक्षुओं को ‘प्रेसीडेंट कमीशन’ प्रदान किया। समारोह में फ्लाइट कैडेट्स को ‘विंग्स’ और ‘ब्रेवेट्स’ प्रदान किये गये, जो क्रमशः फ्लाइंग और नेविगेशन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। रक्षा मंत्री ने एएफए में अपने फ्लाइंग प्रशिक्षण के सफल समापन पर भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों और मित्र देशों के अधिकारियों को सम्मानित किया। समग्र प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम श्रेणी में फ्लाइंग ब्रांच से फ्लाइट कैडेट को चीफ ऑफ द एयर स्टाफ स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। पुरस्कार विजेता को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु होने के लिए राष्ट्रपति की पट्टिका प्रदान की जाएगी और उन्हें परेड की कमान का विशेषाधिकार होगा। श्री सिंह ने फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं में प्रथम स्थान पर आने वालों को राष्ट्रपति की पट्टिका भी प्रदान की।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles