नयी दिल्ली 19 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर आज श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि आदर्श की रक्षा के लिए प्राण की आहुति देने वालों में उनका स्थान सर्वोपरि है। डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट किया,“ सिखों के नौंवे गुरु गुरु तेग बहादुर जी को शहीदी दिवस पर कोटिशः नमन। विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांत की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर जी का स्थान हमेशा सबसे ऊपर रहेगा।”




