मेरठ, 9 दिसंबर(बु.)। खबर मेरठ से है। जहां दिल्ली रोड पर शराब ठेके के पास बनी कैंटीन में बिल भुगतान को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें पुलिस ने दो युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पूरा मामला जनपद के थाना टीपी नगर से सामने आया है। जहां मंगलवार की रात मोहकमपुर निवासी आदेश और सचिन दिल्ली रोड स्थित शराब के ठेके के पास बनी कैंटीन में शराब पी रहे थे। कैंटीन के बिल को लेकर कैंटीन संचालक और युवकों में मारपीट हो गई। दोनों युवकों ने कैंटीन संचालक को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। कैंटीन संचालक की तरफ से मारपीट का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दोनों युवकों का कहना है कि कैंटीन संचालक ने सामान के अतिरिक्त रेट लगाए थे, जिसे लेकर मारपीट हुई है। एस ओ विजय गुप्ता का कहना है कि कैंटीन संचालक की तरफ से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही।



