मुजफ्फरनगर, 27 दिसंबर (बु.)। खबर जनपद मुजफ्फरनगर से हैं। जहां आपसी विवाद में फायरिंग होने पर दो युवकों को गोली लग गई जिन में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
दरअसल पूरा मामला जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी दुधाधरी से सामने आया है। जहां रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया झगड़ा इतना बढ़ा कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में गोलियां चल गई जिसमें 2 लोगों को गोलियां लग गई, दोनों घायलों को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है प्रधान पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष पर गोलियां चलाई गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मृतक पक्ष ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा, मौके की नाजुकता को देखते हुए जिला अस्पताल में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। वहीं एसएसपी अभिषेक यादव जिला चिकित्सालय पहुंचे जिस पर पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधान पक्ष ने पुलिस के सामने ही दो युवकों को गोली मार दी जिनमें से एक की मौत हो गई। मृतक पक्ष ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए जिस पर एसएससी अभिषेक यादव के द्वारा मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया। एसपी अभिषेक यादव स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे, मामले में एसएसपी अभिषेक यादव स्वयं जांच कर रहे हैं।



