मुजफ्फरनगर, 25 दिसंबर (बु.)। दुनिया में इंसानियत अभी जिंदा है इसका उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब जनपद मुजफ्फरनगर के प्रेमपुरी में रहने वाले राहुल गर्ग ने उस समय पेश की जब उसे सड़क पर पड़े हुए एटीएम कार्ड आधार कार्ड यात्रा का डीएल सहित कुल 5 दस्तावेज मिले। जब राहुल गर्ग को जब कुछ नहीं सूझा तो वह सीधा मुजफ्फरनगर बुलेटिन कार्यालय पहुंचा और उक्त खोए हुए कागजात को अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर चलाने की अपील की। कुछ देर बाद सभी दस्तावेज की फोटो खींचकर मुजफ्फरनगर बुलेटिन ग्रुप पर चलाई गई तो 1 घंटे में ही मंसूरपुर के नरा निवासी मोहम्मद सादिक को उसके कागजातों का अता-पता मिल गया और चंद मिनटों में सादिक मुजफ्फरनगर बुलेटिन कार्यालय पहुंचे और अपने दस्तावेजों की पहचान बताकर राहुल गर्ग में मुजफ्फरनगर बुलेटिन का आभार व्यक्त कर लौट गया। सादिक ने कहा की इंसानियत और इमानदारी ना होती तो शायद उसके एटीएम कार्ड का उपयोग किया जाता और उसमें पड़े रुपए तुरंत साफ हो जाते लेकिन राहुल गर्ग ने कलयुग में भी इंसानियत और इमानदारी की मिसाल कायम की। वहीं मुजफ्फरनगर टीम का आभार व्यक्त करते हुए मोहम्मद सादिक ने कहा यदि इंसानियत ना होती तो राहुल गर्ग को क्या आवश्यकता थी कि सड़क पर पड़े कागजात मुजफ्फरनगर बुलेटिन के जरिए तक पहुंचाएं।



