मुजफ्फरनगर, 27 दिसंबर (बु.)। खबर जनपद मुजफ्फरनगर से है। जहां प्रशासन के आदेशाों का जमकर उल्लंघन किया जा रहा है। दरअसल जनपद के मंड़ी क्षेत्र में प्रशासन द्वारा रविवार को साप्ताहिक बंदी का दुकानदारों को आदेश दिया गया था लेकिन बावजूद इसके दुकानदारों को प्रशासन का कोई खौफ नही है और मंड़ी क्षेत्र में बाजार पूर्ण रूप से खुला हुआ है। तो वहीं दूसरी ओर प्रशासन को भी दुकानदारों की मनमानी दिखाई नही दे रही है। पुलिस प्रशासन ने साप्ताहिक बंदी के दिन मंड़ी क्षेत्र में खुले बाजारों पर कोई कार्रावाई नही की। वहीं प्रशासन की ढिलाई के चलते दुकानदार बेखौफ होकर अपनी दुकाने खोले हुए है।



