26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः गणतंत्र दिवस और सेना दिवस परेड में शामिल होने आए150 जवान कोरोना संक्रमित

दिल्ली, 27 दिसंबर (बु.)। गणतंत्र दिवस और सेना दिवस परेड में भाग लेने के लिए पिछले कुछ हफ्तों में अलग-अलग जगह से दिल्ली पहुंचे लगभग 150 सैन्य कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों परेड़ में भाग लेने वाले सभी कर्मियों को कोविड-19 संक्रमण के बचाने के लिए तैयार किए गए सख्त प्रोटोकॉल के तहत अनिवार्य कोरोना जांच के दौरान उनमें संक्रमण का पता चला। सूत्रों का कहना है कि नवंबर के अंत से ही 2000 से अधिक सैन्य कर्मी परिवहन के विभिन्न साधनों का उपयोग करते हुए गणतंत्र दिवस और सेना दिवस परेड के लिए दिल्ली पहुंचे हैं और उन सभी को सुरक्षित वर्ग में डालने से पहले कोरोना जांच करानी पड़ी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है उन्हें सुरक्षित वर्ग में रखा जा रहा है। यह वर्ग उन सभी कर्मियों को समायोजित करने के लिए बनाया गया है जो परेड़ की टुकड़ियों का हिस्सा होंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles