18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

वीडियो- मुजफ्फरनगरः नम आंखों से दी गई शहीद विकास सिंघल को अंतिम विदाई

मुजफ्फरनगर, 13 दिसंबर (बु.)। मध्यप्रदेश के छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आईईडी विस्फोट में शहीद हुए यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर के लाल का पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह जैसे ही जनपद के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद के पैतृक गांव पचैंड़ा कला पहुंचा तो विकास सिंघल अमर रहे और भारत माता की जय के नारों से पूरा आसमान गूंज उठा। हर किसी की आखों में आंसू थे। कोई भी अपने आंसू नही रोक पा रहा था तो वहीं विकास की शहादत पर सभी को गर्व भी है।

शहीद के गांव पहुंचते पूरा गांव शहीद के घर उमड़ पड़ा। वहीं शहीद के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शहीद को उसकी पत्नी सहित पूरे गांव और जनपद के मंत्रियों ने नम आंखों से श्रध्दांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीद की अंतिम यात्रा में क्षेत्र वासियों ने जमकर देश भक्ति नारे लगाए और पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद विकास सिंघल को बंदूकों से सलामी दी गई और उनका गांव के ही शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान कोई भी अपने आंसू नही रोक पाया क्योंकी आज भारत माता का एक ओर सपूत हमेशा के लिए भारत माता की गोद में सो गया।

मुज़फ्फ़रनगर बुलेटिन

 

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles