मुजफ्फरनगर, 22 दिसंबर (बु.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर रिटायर्ड लेखाकार ने ज्ञापन देते हुए बताया कि गांधीनगर निवासी एक व्यक्ति तथा उसकी पत्नी ने लाल हेल्थ केयर में इन्वेस्टमेंट के लिए उससे 500000 लाख का एक चेक लिया था। यह चेक उनसे लौटाने की शर्त पर गारंटी के रूप में लिया गया था और बताया गया था कि इसके बदले उसे हर माह 19250 रुपये आपके खाते में आता रहेगा। यह भी बताया गया था कि स्कीम के अनुसार वर्ष के अंत में साढे नौ लाख उनके खाते में आ जाएंगे । इसके साथ ही उसे एक लैपटाॅप भी गिफ्ट में देने की बात कही थी। महिला कहना है कि उसने बहकावे में आकर उसने साढे चार लाख रुपये का चेक उन्हें दे दिया।कुछ समय तक उसे पैसे मिले लेकिन उसके बाद पैसे मिलने बंद हो गए। महिला ने आरोप लगाया कि बार-बार के जाने पर उसे एक चेक किया गया जो 1 जनवरी 2020 को बैंक में लगाने के लिए भुगतान को कहा गया था। चेक बैंक में लगाया लेकिन कारण चेक कैश नहीं हो पाया। बैंक द्वारा हस्ताक्षर भिन्न होने की बात कहते हुए भुगतान नहीं किया। महिला का आरोप है कि धोखाधड़ी कर उससे पैसा हड़प लिया गया और बार बार कहे जाने के बावजूद उसे पैसा नहीं दिया जा रहा है । शिकायत पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। आरोप है कि यह लोग अभी तक अनेक लोगों को इस तरह से धोखाधडी कर करीब पच्चीस करोड रुपये हड़प चुके हैं। पुरषार्थी कालोनी निवासी बालकिशन शर्मा की पत्नी वसुंधरा शर्मा ने इस मामले में कार्यवाही की मांग करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा गया है।



