17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

आजमगढ़ः लालच देकर सामूहिक धर्मांतरण कराने का आरोप, 3 गिरफ्तार

आजमगढ़, 22 दिसंबर (बु.)। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून का बड़ा असर दिखने लगा है। विवाह के नाम पर धर्म परिवर्तन यानी लव जिहाद के मामले में अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब धन के लालच में धर्म परिवर्तन के प्रकरण में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र में रविवार को लालच देकर लोगों का धर्म परिर्वतन कराने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पड़ताल की। इसके बाद मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि इन तीन लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून के तहत केस दर्ज करने के बाद इनको जेल भेज दिया गया है। डीह कैथौली गांव के लोगों ने बताया कि गांव के त्रिभुवन यादव के घर रविवार सुबह से दर्जनों लोग जुटे थे। वहां ईसाई धर्म के तीन प्रचारक बाहर से आए थे। उन्होंने बताया कि धर्म परिवर्तन को लेकर प्रार्थना सभा चल रही थी। इसी बीच गांव के अशोक यादव ने पुलिस के पास इस संबंध में शिकायत की। अशोक यादव की तहरीर पर पुलिस ने लालच देकर धर्म परिर्वतन कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर तीनों धर्म प्रचारकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जौनपुर निवासी बालचंद जायसवार, वाराणसी निवासी गोपाल प्रजापति और आजमगढ़ निवासी नीरज कुमार के रूप में की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles