26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः ग्रामपंचायत चुनाव को लेकर एसएसपी अभिषेक यादव ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर, 29 दिसंबर (बु.)। यूपी की जनपद मुजफ्फरनगर में पंचायती चुनाव की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। जिसके चलते सभी ग्रामवासी भावी प्रधान पद के लिए चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं। वहीं जनपद मुजफ्फरनगर में एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा आगामी पंचायती चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अभिषेक यादव ने सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए साथ ही चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर त्वरित कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देता पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles