19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः कोरोना का कहर लगातार जारी, जनपद में मिले 41 नए कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर, 24 दिसंबर (बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है यहां बुधवार को भी कोरोना का कहर जारी रहा जिसके चलते 41 नई कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हालांकि स्वास्थ्य विभाग के लिए यह अच्छी पहल रही थी इस बीच हो आइसोलेट व कोविड अस्पताल में इलाज करा रहे 77 लोगों को कोरोना की जंग जीतने के बाद स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया अब जनपद में 383 संक्रमित शेष रह गए हैं। सीएमओ डॉक्टर प्रवीन चोपड़ा ने बताया कि बुधवार को जनपद में 41 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जबकि 77 को स्वास्थ्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जनपद में 383 एक्टिव केस रह गए। उन्होंने बताया कि जनपद में बुधवार को 1154 आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें से 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले जबकि 1144 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक 7812 लोगों को करोना ने अपनी जद में ले लिया। जिसमें से 66 लोगों की मौत और 7330 लोग कोरोना की जंग जीत कर अपने घर वापस लौट गए हैं उन्होंने बताया कि जनपद में 383 एक्टिव के जनपद में बुधवार को 41 मरीजों में सर्वाधिक 16 मुजफ्फरनगर तहसील बुढाना शाहपुर तथा एक पुरकाजी में 2-2 संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर शहर में मिले 16 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में मोहल्ला द्वारकापुरी तीन गांधी कॉलोनी पुलिस लाइन से 2-2 तथा सरवट गेट, लालबाग, पटेल नगर, श्याम विहार, साउथ सिविल लाइन, भरतिया कॉलोनी, प्रेमपुरी, लंबा बाजार, रेलवे स्टेशन, नई मंडी, साकेत कॉलोनी और मिमलाना रोड के अलावा शहर से सटे ग्रामीण अंचलों में पचेंडा रोड, कुकड़ा सूजडू व रेलवे रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में एक एक नया संक्रमित मिला है। वहीं आदर्श कॉलोनी में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ पुरकाजी में एक बुढाना के कुरथल से 3 बघरा क्षेत्र के हैदरनगर में कुटबी में एक-एक तथा खतौली शुगर मिल में दो-दो संक्रमित को मिले हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा खतौली कस्बे में मिशन कंपाउंड में भी 1-1 कोरोना पॉजिटिव मिला है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles