17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः आखिर ऐसा क्या हुआ जो 5 महीने बाद खोदी गई महिला की कब्र, पढ़िए पूरी खबर

मुजफ्फरनगर,18 दिसंबर (बु.)। दरअसल पूरा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर का है जहां कब्रिस्तान में एक महिला की कब्र को लगभग 5 महीने बाद अब खोदा गया है आपको बता दे कि शाहिस्ता नामक महिला की 5 महीने पूर्व मृत्यु हो गई थी जिसका बिना पोस्टमार्टम कराए ससुराली जनों ने सुपुर्द ए खाक कर दिया था परंतु महिला के परिजनों ने दहेज हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी जिसमे मुकदमा पंजिकृत किया गया था वहीं अब 5 महीने बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम के लिए कब्र को खुदवाया है सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी की मौजूदगी में कब्र को खोदकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles