18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्ली के अस्पताल में हुआ वाइस एडमिरल श्रीकांत का निधन

दिल्ली, 13 दिसंबर (बु.)। कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए भारतीय नौसेना के वरिष्ठतम पनडुब्बी वाइस एडमिरल श्रीकांत का दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। वह प्रोजेक्ट सीबर्ड के महानिदेशक थे और इससे पहले एनडीसी के महानिरीक्षक परमाणु सुरक्षा और कमांडेंट की नियुक्तियां की थीं। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली में कोरोना वायरस की संक्रमण दर घटकर 2.15 फीसद पर आ गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार के प्रयासों के चलते यह सफलता मिली है। यहां पर बता दें कि पिछले 15 दिनों के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में कमी आई है। इसी कड़ी में सोमवार को साढ़े तीन माह में सबसे कम कोरोना के 1376 नए मामले मिले। इससे पहले 31 अगस्त को 1358 मामले आए थे, लेकिन उस वक्त सिर्फ 14,389 सैंपल की ही जांच हुई थी, लेकिन चिंताजनक यह है कि 60 मरीजों की मौत हो गई। एक दिन पहले यह आंकड़ा 2.32 फीसद थी। हालांकि कोरोना का संक्रमण शुरू होने से लेकर अब तक कुल मृत्यु दर 1.65 फीसद है।वहीं संक्रमण दर छह दिनों से चार फीसद से नीचे बरकरार है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles