नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद भवन पर 2001 में हुए आतंकवादी हमले में शहीद वीर सपूतों को याद किया और श्रद्धांजलि दी। श्री कोविंद ने संसद हमले की बरसी पर रविवार को ट्वीट करके कहा, “राष्ट्र” उन वीर सपूतों को याद कर रहा है, जिन्होंने 2001 में आज ही के दिन संसद की रक्षा करते हुए अपनी जान की आहुति दे दी। उन्होंने कहा, “ लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए आतंक को परास्त करने का हमारा संकल्प और मजबूत होता है।



