नयी दिल्ली 23 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए राजनीतिक मामलों की समिति, समन्वय समिति और अनुशासन समिति का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन समितियों के गठन को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के प्रभारी महासचिव को इन सभी समितियों की अध्यक्षता का दायित्व सौंपा गया है। राजनीतिक समिति में 14 सदस्य हैं जबकि समन्वय समिति में दो विशेष आमंत्रित सदस्यों सहित कुल 17 सदस्य रखे गए हैं।



