श्रीनगर 23 दिसम्बर (वार्ता) जम्मू कश्मीर पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी(एसपीओ) के एकके-47 राइफल समेत मंगलवार से लापता होने का मामला सामने आया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एसपीओ मोहम्मद सिकन्दर मलिक कल शाम से कुलगाम स्थित पुलिस चौकी से लापता है। मलिक का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान छेड़ा गया है तथा कई जगहों पर जांच चौकी स्थापित की गयी है , लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी में पहले भी 10 से अधिक एसपीओ और सेना के जवान हथियारों के साथ अपना पद छोड़ चुके हैं , हालांकि इनमें से कई को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि कुछ अन्य सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए हैं।



