17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

जम्मू-कश्मीरः डीडीसी चुनाव की मतगणना के बीच पाकिस्तान ने पुंछ में की गोलीबारी

जम्मू 22 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में हाल ही संपन्न हुए जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों के नतीजों की मतगणना के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर अकारण गोलीबारी करते हुए नियंत्रण रेखा के समीप पुंछ जिले में संघर्ष विराम का उल्लघंन किया। रक्षा मंत्रालय ने प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तान सेना ने आज सुबह साढ़े नौ बजे प्रदेश के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दाग कर संघर्ष विराम का उल्लघंन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना भी पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान सेना ने इससे पहले सोमवार को भी पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लघंन किया था। पाकिस्तान की गोलीबारी के बावजूद प्रदेश में सभी जिलों में डीडीसी चुनाव के नतीजों की गिनती सुचारु रूप से जारी है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles