18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

गोरखपुरः ‘रेल कर्मियों’ को मिली बड़ी राहत, अवकाश के दिन ड्यूटी करने पर मिलेगा राष्ट्रीय भत्ता, पढ़िए पूरी खबर

गोरखपुर, 14 दिसंबर(बु.)। रेलवे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विश्राम के दिन राष्ट्रीय अवकाश पड़ने पर या किसी भी दिन राष्ट्रीय अवकाश पड़ने पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश भत्ता मिलेगा। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआइआरएफ) की पहल पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश भत्ता देने का दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।

मुज़फ्फ़रनगर बुलेटिन

फिलहाल, इज्जतनगर मंडल में राष्ट्रीय अवकाश भत्ता देने की शुरुआत हो गई है। वरिष्ठ मंडल इंजीनियर ने इस आशय का निर्देश जारी कर दिया है। दरअसल, रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश के बाद भी राष्ट्रीय अवकाश के दिन या विश्राम के दिन राष्ट्रीय अवकाश पड़ने पर पूरी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश भत्ता बंद हो गया था। इसको लेकर कर्मचारियों में आक्रोश था। कर्मचारियों के इस मुददे को एआइआरएफ ने रेलवे प्रशासन और बोर्ड के समक्ष रखा था। अंतत: रेलवे प्रशासन को कर्मचारियों की सुध ली है और राष्ट्रीय अवकाश भत्ता देने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय अवकाश के दिन भी संरक्षा से जुड़े हजारों कर्मचारी रेलवे स्टेशनों और लाइनों पर कार्य करते हैं। लेकिन उन्हें भत्ता का लाभ नहीं मिल पा रहा था। एआइआरएफ के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत लाल चतुर्वेदी ने रेलवे प्रशासन के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रसन्नता जताई है। साथ ही रेलवे प्रशासन ने कोरोना काल में भी कर्मचारियों को भत्तों का भुगतान समय से कराने की मांग की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles