22.3 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

आगराः UP में लखनऊ के बाद आगरा, कानपुर तथा गोरखपुर को भी मिलेगी मेट्रो ट्रेन की सौगात

आगरा, 6 दिसंबर (बु.)। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बाद आगरा, कानपुर तथा गोरखपुर को भी मेट्रो रेल की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आगरा में मौजूदगी में सोमवार यानी सात दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी आगरा में मेट्रो प्रोजैक्ट के निर्माण की शुरुआत करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी सात दिसंबर को आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।आगरा में सोमवार को पीएसी की 15वीं बटालियन परेड ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगरा मेट्रो रेल परियोजना निर्माण के शिलान्यास के मौके पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात दिसंबर को नई दिल्ली से आगरा में आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। आगरा में इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आगरा के सांसद, मेयर तथा योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के कई सहयोगियों के साथ उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के महानिदेशक कुमार केशव भी मौजूद रहेंगे। इस बड़ी योजना के पहले चरण को दिसंबर 2022 तक पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीएमआरसी को निर्देश भी जारी कर दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles