26.1 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

गोरखपुरः विनोद वन से चीतल व पाढ़ा लाने पर चिड़ियाघर में लौटी रोनक

गोरखपुर, 11 फरवरी (बु.)। शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणी उद्यान (चिडिय़ाघर) गुरुवार को गुलजार हो गया। विनोद वन से दो चीतल और एक पाढ़ा गुरुवार को सुबह चिडिय़ाघर लाए गए। बाकी बचे वन्यजीवों को चिडिय़ाघर लाने का प्रयास जारी है। अभी आठ चीतल और एक पाढ़ा सहित रेड रोज पैराकीट्स, मोर और पाइथन, चिडिय़ाघर लाए जाने हैं। विनोद वन से वन्यजीवों को चिडिय़ाघर लाए जाने की तैयारी काफी दिन से चल रही थी। सारी तैयारियां पूरी करने के बाद चिडिय़ाघर के अधिकारियों ने विनोद वन से वन्यजीवों को चिडिय़ाघर लाने के लिए 10 फरवरी की तिथि निर्धारित की थी। पाढ़ा, चीतल और मोर को चिडिय़ाघर लाए जाने के लिए लखनऊ से विशेष पिंजड़ा मंगाया गया है। वन्यजीवों को चिडिय़ाघर लाने के लिए गठित टीम ने बुधवार की रात में ही चार पिंजड़े विनोद वन में लगाए थे। वन्यजीवों को पिंजड़े में कैद करने के लिए उनके पसंद का चार अंदर रखा गया था। गुरुवार को सुबह चिडिय़ाघर की टीम ने विनोद वन पहुंचकर वन्यजीवों को पिंजड़े के अंदर लाने की कोशिश शुरू की। दो चीतल और एक पाढ़ा को पिंजड़े में कैद करने में इस टीम को सफलता मिल गई। डाक्टरों की टीम की देखरेख में उन्हें चिडिय़ाघर लाया गया। तीनों वन्यजीवों को चिडिय़ाघर लाए जाने के अंदर परिसर में बने पशु अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles