26.1 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः राजधानी में कलस्टर बस में बम की सूचना से मचा हड़कंप

दिल्ली, 09 फरवरी (बु.)। देश की राजधानी दिल्ली के आइटीओ इलाके मंगलवार दोपहर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब वहां पर बस में बम की सूचना मिली। हालांकि, जांच में बैग में मेडिकल किट मिली। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों और दिल्ली पुलिस ने राहत की सांस ली। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर में आइटीओ के पास एक कलस्टर बस में बम मिलने की सूचना के बाद अफरातफरी मच गई। बस में बैठी सवारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। वहीं, इस दौरान बस के कंडक्टर और ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय दिया और बस को सड़क किनारे लगाया। इस दौरान ड्राइवर के चालक ने पुलिस को कॉल करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद बस में सवार यात्रियों के फोन से दिल्ली पुलिस को कॉल किया गया और बस में रखे एक लावारिस सूटकेस की जानकारी दी गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम विस्फोटक की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने जांच की। वहीं, पुलिस ने जांच में पाया कि बैग में मेडिकल किट रखी हैं। इसके बाद आसपास खड़े लोगों ने राहत की सांस लीं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles