दिल्ली, फरवरी (बु.)। बुलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया है। वह 58 साल के थे। रणधीर कपूर ने इस दुखद समाचार को देते हुए कहा, “मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके।”बताया जा रहा है कि राजीव को मुंबई के चेम्बूर में दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें करीबी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स से उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव को जिस समय दिल का दौरा पड़ा उस दौरान उनके सबसे बड़े भाई रणधीर कपूर उनके पास ही मौजूद थे। राजीव कपूर का इस तरह अचानक जाना परिवार के साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सदमा है। गौरतलब है कि पिछले साल ही ऋषि कपूर का निधन हुआ था. ऐसे में अचानक अब राजीव का अचानक जाना कपूर खानदान के लिए बड़ा झटका है. राजीव कपूर, राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे, जिन्हें घर में प्यार से चिम्पू के नाम से भी पुकारा जाता था।



