26.1 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मेरठः कोहरे के कारण हुआ सड़क हादसा, एक की मौत 4 घायल

मेरठ, 09 फरवरी (बु.)। मेरठ बड़ौत मार्ग पर मंगलवार की सुबह घने कोहरे के चलते कार में सवार होकर स्कूल में पढ़ाने जा रहे अध्यापकों की कार को एक कैंटर ने टक्कर मार दी। जिसमें एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेरठ में किसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बता दें कि छपरोली जिला बागपत में स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ाने वाले शिक्षकों का स्टाफ रोजाना मेरठ से एक कार में सवार होकर स्कूल में जाता है।मंगलवार की सुबह भी कार में सवार पांचो शिक्षक जब मेरठ बड़ौत मार्ग पर स्थित रोहटा गांव के निकट दहिया धर्म कांटे के पास पहुंचे तो बड़ौत की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर के चालक ने कोहरे के चलते शिक्षकों से भरी अल्टो कार में टक्कर मार दी। जिसमें कार में सवार शिक्षकों में चीख-पुकार मच गई सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे शिक्षकों को वह मुश्किल बाहर निकाला जिसमें एक शिक्षक राकेश सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी गोल्ड कोस्ट रोहटा रोड मेरठ की मृत्यु हो गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles