26.1 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्ली के ओखला में लगी भीषण आग, 22 झुग्गियां जलकर खाक

दिल्ली, 07 फरवरी (बु.)। दिल्ली के ओखला फेज-2 इलाके के हरकेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार-रविवार रात दो बजे भीषण आग लग गई। आग से 22 झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। जबकि पास में खड़ा एक ट्रैक भी जल गया है। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आग लगने की घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट कर रहा कि ओखला में आग लगने की खबर से चिंतित हैं। मैं लगातार दमकल विभाग और जिला प्रशासन के संपर्क में हूं, लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है।मौके पर मौजूद दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें रात दो बजे मिली। इसके बाद दमकल की 27 गाड़ियों को रवाना किया गया। अभी तक आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस जुटा रही है। फिलहाल आग बुझाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। आग बुझाने के लिए लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आग रविवार अल सुबह  लगी। तब से अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इसी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भयानक होगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles