26.1 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः किसानों का धरना प्रदर्शन 74वें दिन भी जारी, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

दिल्ली, 07 फरवरी (बु.)। दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन लगातार 74वें दिन भी जारी है। सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। वहीं इन तीनों जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। बता दें कि शनिवार को चक्का जाम को देखते हुए बार्डर पर दिल्ली की ओर दिल्ली पुलिस के साथ साथ सीमा सुरक्षा बल, विशेष सुरक्षा शाखा (एसएसबी), द्रुत कार्य बल (आरएएफ) के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात थे। पुलिस व अर्ध सैनिक बलों की संख्या को जोड़ दिया जाए तो करीब 20 कंपनी सुरक्षाकर्मी यहां तैनात किए गए थे। प्रदर्शनकारी बार्डर लांघकर दिल्ली की ओर नहीं आ सकें, इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा का ऐसा घेरा तैयार किया हुआ है जिसे लांघना आसान नहीं है। लोहे के बैरिकेड के अलावा कंक्रीट के ढांचों को जोड़कर बनाई गई जर्सी बैरिकेड के आगे लोहे के नुकीले सरिये की पट्टी का घेरा बना हुआ है। इसके आगे सड़क पर डिवाइडर बनाया गया है जिसके बीच में लोहे के नुकीले सरिये लगे है। कंटीले तार भी लगाए गए हैं। प्रदर्शनकारियों की संख्या का अनुमान पुलिस पूरे दिन लगाती रही। ड्रोन कैमरा बार्डर के उस पार यानी हरियाणा की ओर लगातार मंडराता रहा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles