अयोध्या, 06 फरवरी (बु.)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में राम जन्मभूमि पर चेंकिंग पॉइंट पर तैनात कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद 7 महिला कांस्टेबल की हालत बिगड़ गई। इन सभी को शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन दी गई थी। बेचैनी और चक्कर आने जैसे लक्षणों के बाद उन्हें श्रीराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये महिला कांस्टेबल राम जन्मभूमि के तीन चेकिंग बूथों पर तैनात थीं। अचानक उनके अस्वस्थ हो जाने से हड़कंप मच गया। इस पर डॉक्टरों का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है। यह सभी सामान्य लक्षण हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद इस तरह की मुश्किलें हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि सभी का ब्लड प्रेशर सामान्य है और उनकी हालत भी ठीक है।



