हरियाणा, 06 फरवरी (बु.)। यमुानगर में उस-समय चीख-पुकार का माहौल पैदा हो गया जब सेल्फी के चक्कर में दो दोस्त नहर में गिर गए। बताया जा रहा है की हमीदा हेड पर सेल्फी लेते समय 20 वर्षीय अभिषेक व उसका दोस्त 20 वर्षीय गौरव आवर्धन नहर में गिर गए। उनके साथ दो दोस्त सागर व संदीप भी थे। उन्होंने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नही पाए।दरअसल, सागर ने बताया कि उनके पास पृथ्वीपुर निवासी गौरव और ललहटी कला निवासी संदीप आए थे। उन्हें कार्ड देने के लिए जाना था। यहां से वह भी अभिषेक को साथ लेकर चल दिए हामिद हेड पर अभिषेक और गौरव सेल्फी लेने के लिए रुके। इस दौरान गौरव ने कहा कि पहले वह मुंह धोले। गौरव नहर में मुह धोने लगा। उसका हाथ अभिषेक ने पकड़ रखा था। तभी गौरव का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। उसके साथ अभिषेक भी नहर में गिर गया। अन्य दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहर में डूब गए।



