मेरठ, 06 फरवरी (बु.)। जनपद मेरठ में उस समय सनसनी फैल गई जब अधजला शव को लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। कुत्ते नोंच रहे थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ने मुआयना किया तो पता चला कि ईटों से वार कर किशोर की बेरहमी से हत्या की गई है। शिनाख्त मिटाने के लिए आरोपितों ने शव को जला दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी ने भी मौका मुआयना किया। शव के पास ही खून से सनी ईंट बरामद हुई, जिससे आशंका जताई जा रही है कि ईंट से कूचकर किशोर की हत्या की गई है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कोतवाली के बुढ़ाना गेट में धर्मशाला बनारसी आश्रम के सामने प्लॉट है। शनिवार सुबह आसपास के दुकानदारों देखा की प्लॉट में एक शव पड़ा है, जिसे कुत्ते नोच रहे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सबके पास थी खून से सनी ईटी पड़ी थी। आरोपितों ने किशोर कि पहले ईटों से वार का हत्या की और फिर सब को जला दिया। एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की दो टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



