19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया MSP का फॉर्मूला

दिल्ली, 05 फरवरी (बु.)। पिछले 2 महीने से भी अधिक समय से तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्त राकेश टिकैत ने देशभर में अनाजों के न्यनतम समर्थन मूल्य लागू करने को लेकर नया फॉर्मूला बताया है। भाकियू के नेता राकेश टिकैत ने इस बाबत कहा है कि न्यनतम समर्थन मूल्य के लिए केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार उनके पिता स्वर्गीय महेंद्र टिकैत के फॉर्मूले को लागू करे। राकेश टिकैत ने जो फॉर्मूला बताया है उसके हिसाब से 3 क्विंटल गेहूं की कीमत 1 तोले सोने के बराबर होनी चाहिए। फिलहाल बाजार की बात करें तो  गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपए प्रति क्विंटल है वहीं 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 48 हजार रुपये है। यह बात उन्होंने एक न्यूज टेलीविजन चैनल पर एक प्रोग्राम के दौरान कही। किसान नेता राकेश टिकैत के मुताबिक, 1967 में केंद्र सरकार ने गेहूं की एमएसपी 76 रुपए प्रति क्विंटल तय की थी, उस समय प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों का वेतनमान 70 रुपये महीना था। ऐसे में वह एक महीने के वेतनमान से 1 क्विंटल गेहूं नहीं खरीद सकते थे। 1 क्विंटल गेहूं की कीतम से ढाई हजार ईंट खरीद सकते थे। तब 30 रुपये की 1 हजार ईंट आती थीं। राकेश टिकैत ने कहा हमको अब तीन क्विंटल गेहूं के बदले 1 तोला सोना दे दो। जितनी कीमत और चीजों की बढ़े उतनी ही गेहूं की भी बढ़नी चाहिए। ऐसे में इनके पिता महेंद्र सिंह टिकैत के फॉर्मूले के मुताबिक, 1 क्विंटल गेहूं की कीमत करीब 16 हजार रुपये होनी चाहिए। यह  एमएसपी से 8 गुना अधिक होगी। इस तरह से एक किलो गेहूं की कीमत करीब 160 रुपये होगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles