19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

गोरखपुरः धूप निकलने के बाद ठंड से मिली राहत

गोरखपुर, 05 फरवरी (बु.)। शुक्रवार सुबह सूरज बादलों से संघर्ष करते नजर आए। दोपहर तक आंशिक रूप से बादल रहे। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज कुछ स्थानों पर गरज के साथ 30 फीसद बारिश हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे ही सूर्यदेव के दर्शन हो गए। गुनगुनी धूप ने लोगों को गलन से राहत दी। लोग गुनगुनी धूप का लुफ्त उठाते नजर आए। दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 54 फीसद रही। हवा दक्षिण पश्चिम की तरफ से अधिकतम आठ किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार सुबह उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व की ओर 4-14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles